हमारे जीवन में प्रत्येक वस्तु का अपना महत्व होता है। हमें किसी भी उपयोगी वस्तु को व्यर्थ नहीं फेंकना चाहिए। बची हुई खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुओं का उचित उपयोग करना सीखना चाहिए। दूसरों के काम आने वाली वस्तुओं को जरूरतमंदों को देना चाहिए।
- फलों के छिलके और सब्जियों के छिलके व्यर्थ न फेंको।
- बचे हुए भोजन को उचित उपयोग में लाओ।
- साबुन के छोटे टुकड़ों का भी उपयोग करो।
- पुराने कागज और कपड़ों को व्यर्थ न जाने दो।
- जो वस्तु जिसके काम आए, उसे दे दो।
- जो वस्तु जिसके उपयोग की हो, उसे उसी के काम में लाओ।
- किसी भी वस्तु को व्यर्थ नष्ट मत करो।

